फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दिवाली पर भी बेटी को नहीं लाई, बुलाने पर धमकाया; पत्नी से अलगाव खत्म न होने पर तनाव में सिपाही ने दी जान

Sat, 02 Nov 2024 11:13 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

लोहामंडी के नगला गंगाराम के रहने वाले अर्जुन सिंह ने शुक्रवार दोपहर बाद घर में फंदे पर लटककर जान दे दी। बड़े भाई के बच्चों ने फंदे पर लटका देखकर घरवालों को जानकारी दी।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पत्नी की नाराजगी करवाचौथ और दिवाली के त्योहार पर भी दूर नहीं हुई। इससे तनाव में आए आबकारी विभाग में तैनात सिपाही ने फंदे पर लटक कर खुदकुशी कर ली। घरवालों ने पत्नी और उसके परिजन पर खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन


लोहामंडी के नगला गंगाराम के रहने वाले अर्जुन सिंह ने शुक्रवार दोपहर बाद घर में फंदे पर लटककर जान दे दी। बड़े भाई के बच्चों ने फंदे पर लटका देखकर घरवालों को जानकारी दी। भाई सुनील कुमार ने बताया कि अर्जुन सिंह आबकारी विभाग में सिपाही थे। वर्तमान में सहारनपुर में तैनाती थी। 7 वर्ष पूर्व शाहगंज के बसी का नगला निवासी डॉली से शादी हुई थी। 5 वर्ष की एक बेटी है। 

आरोप है कि शादी के बाद से पत्नी से अनबन रहती थी। वह ज्यादातर मायके में ही रहती थी। आखिरी बार जुलाई में घर आई थी। करवाचौथ और दिवाली पर भी बुलाने के बाद भी नहीं पहुंची। भाई ने शुक्रवार दोपहर को पत्नी को फोन किया। पत्नी ने आने से मना कर दिया। अर्जुन ने खुद पत्नी के पास आने के लिए कहा तो ससुर ने घर आने पर पिटाई करने की धमकी दी। इससे क्षुब्ध होकर उसने जान दे दी। प्रभारी निरीक्षक लोहामंडी ने बताया कि साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें