फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आरक्षी व परिजन ने विवाहिता को घर से निकाला

Sun, 26 Mar 2023 12:35 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बिछवां।
विज्ञापन

गांव नगला कोठी के रहने वाली एक महिला ने पुलिस विभाग में आरक्षी पति व ससुरालीजन पर प्रताड़ना और घर से निकालने का आरोप लगाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं आरोपी ससुर को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

गांव नगला कोठी निवासी रजनीश ने थाने में तहरीर दी। बताया कि उसकी शादी 25 अक्तूबर 2020 को प्रिंस के साथ की है। प्रिंस पुलिस विभाग में आरक्षी है, वर्तमान में उसकी तैनाती हाथरस में है। शादी के कुछ समय बाद ही पति व अन्य ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। पति से जब भी वह साथ चलने की बात कहती तो वह मना कर देते। पति के किसी अन्य महिला के साथ संबंध हैं। पीड़िता ने आरोप लगाया कि शनिवार की सुबह ससुरालीजन ने उसकी पिटाई की और घर से बाहर निकाल दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने सास प्रीति, ससुर संतोष, देवर जस्टिस, पति प्रिंस के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने ससुर संतोष को गिरफ्तार कर कार्रवाई की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें