फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: युवक ने कार में छिपकर बचाई जान

Sun, 26 Mar 2023 12:33 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
करहल। गांव अंबरपुर निवासी जगत सिंह ने थाने में तहरीर दी। बताया कि 18 मार्च की सुबह वह गांव निवासी राज बहादुर के दरवाजे पर खड़ा था। तभी नगला केहरी निवासी पांच लोग बाइकोंं पर आए और उसे पीटना शुरू कर दिया। एक आरोपी ने तमंचा निकाल कर उस पर तान दिया। तभी वहां गांव निवासी एक व्यक्ति अपनी कार लेकर आ गया। वह कार में अंदर छिप गया। आरोपियों ने कुछ दूर कार का पीछा भी किया। इसके बाद हमलावर वहां से चले गए। पुलिस ने तहरीर पर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन


रुपया लेने के बाद नहीं दिया कैमरा
करहल। जनपद इटावा के सैफई निवासी अंकित ने थाने में तहरीर दी है। बताया कि थाना क्षेत्र के मोहल्ला काजी निवासी नामजद ने उसे वीडियो कैमरा दिलाने के लिए 2.87 लाख रुपया में सौदा तय किया था। उसने ऑनलाइन भुगतान भी कर दिया लेकिन जब कैमरा मांगा तो नामजद गाली गलौज करने लगा। उसे देख लेने की धमकी भी दी गई। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर रुपया या कैमरा दिलाए जाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें