फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: भाजपा कार्यालय घेरने जा रहे कांग्रेसियों को रोका, पुलिस से नोकझोंक; जमकर हुई नारेबाजी

Fri, 19 Dec 2025 11:11 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका तो नोकझोंक हो गई। इस दौरान कमला नगर पार्क में ही कांग्रेस कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। 
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल हेराल्ड मामले में भाजपा कार्यालय घेरने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक लिया। इससे कार्यकर्ता भड़क गए और पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। विरोध करते हुए कांग्रेसी कमला नगर के बसंत बिहार स्थित पार्क में ही धरने पर बैठ गए। हालांकि, पुलिस के समझाने पर कार्यकर्ताओं ने धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन


महानगर अध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि कोर्ट ने नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ ईडी की कार्रवाई को अवैध और दुर्भावनापूर्ण करार दिया है। इस पर भाजपा कार्यालय घेरने का एलान किया था। पुलिस ने उनको कमला नगर के बसंत विहार स्थित आवास पर नजरबंद कर दिया।

इसके बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ घर के बाहर स्थित पार्क में धरना दिया और केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन में अनुज शर्मा, अश्वनी जैन, कपिल गौतम, गीता सिंह, याकूब शेख, विजेंद्र प्रसाद शर्मा, बंटी खान, नरेंद्र शर्मा और विष्णु दत्त शर्मा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें