फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने किया विरोध प्रदर्शन, काले गुब्बारे उड़ाकर लगाए 'मोदी वापस जाओ' के नारे

Thu, 10 Jan 2019 11:08 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने किया विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगरा आगमन पर कांग्रेसियों ने जगह-जगह विरोध प्रदर्शन किए। शहर कांग्रेस कार्यकर्ता काले झंडे दिखाने के लिए निकले, लेकिन उन्हें भगवान टाकीज चौराहे पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया। मंटोला तिराहे पर युवक कांग्रेसियों ने काले झंडे लेकर प्रदर्शन किया, यहां भी पुलिस ने उन्हें रोक दिया। जयपुर हाउस में जिला कमेटी ने मौन उपवास रखकर विरोध जताया।
विज्ञापन


शहर अध्यक्ष हाजी अबरार हुसैन के नेतृत्व में बाईपास रोड स्थित कार्यालय से काले झंडे लेकर जुलूस निकाला। भगवान टाकीज फ्लाईओवर के नीचे पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। उनका कहना था कि प्रधानमंत्री को उनके बैराज, एयरपोर्ट, हाईकोर्ट बेंच, स्टेडियम के वायदे याद दिलाने जा रहे हैं। सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया गया। 

इसके बाद कांग्रेसियों को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन ले जाया गया। यहां से शाम को छोड़ा गया। इस दौरान प्रदेश महासचिव शब्बीर अब्बास, डॉ. मधुरिमा शर्मा, चौधरी बच्चू सिंह, अश्वनी जैन, परवाज अंजुम, राघवेंद्र उपाध्याय, गीता सिंह, अरविंद दौनेरिया, लक्ष्मीनारायण सिंह, अजय सरपाल, विशाल सरपाल, रतन सिंह भाटिया, कपूरचंद रावत, सोहेल अलवी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

काले गुब्बारे उड़ाकर विरोध

युवा कांग्रेसियों ने मंटोला तिराहे पर काले गुब्बारे उड़ाकर प्रधानमंत्री का विरोध किया। मोदी वापस जाओ के नारे लगाए। इस पर पुलिस ने कार्यकर्ताओं को मदीना तिराहे पर घेर लिया।  जिलाध्यक्ष नदीम ने कहा कि विपक्षियों को घरों में नजरबंद किया जा रहा है। ऐसा पहली बार हो रहा है। 

इसके बाद पुलिस ने कई घंटे तक कार्यकर्ताओं को मंटोला से बाहर नहीं निकलने दिया। संचालन प्रदेश सचिव अदनान कुरैशी ने किया। इस मौके पर सुगम शिवहरे, अजय वाल्मीकि, यासीन सिद्दीकी, प्रेमपाल, तकसीर अहमद, नदीम ठेकेदार, राशिद वसीम, सलमान खान, शानू कुरैशी आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें