फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा उपचुनावः उत्तर सीट पर कांग्रेस में दावेदारों की भरमार, दो दिन में प्रत्याशी की घोषणा

Sun, 21 Apr 2019 11:30 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
कांग्रेस - फोटो : twitter
विज्ञापन
कांग्रेस के पर्यवेक्षकों ने रविवार को संजय प्लेस स्थित होटल में उत्तर विधानसभा सीट से पार्टी के दावेदारों के बायोडाटा लिए। इस सीट पर पार्टी के कई वर्तमान और पूर्व पदाधिकारियों ने दावा ठोंका है। तकरीबन 60 से अधिक लोगों ने दावेदारी की है।
विज्ञापन


कांग्रेस के पर्यवेक्षक रोहित चौधरी और किशन मु्द्गल ने उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लिए पार्टी के दावेदारों का दमखम परखा। सुबह से ही यहां पार्टी के पदाधिकारियों के साथ ही दावेदारों का पहुंचना शुरू हो गया। 

टिकट के लिए एक चिकित्सक, प्रदेश सचिव, दो पूर्व शहर अध्यक्ष, समाजसेवी एवं व्यापारी नेता समेत 60 से अधिक लोगों ने अपने बायोडाटा पर्यवेक्षकों को दिए हैं। पर्यवेक्षकों का कहना है कि अगले दो दिन में पार्टी के प्रत्याशी की घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष दुष्यंत शर्मा ने बताया कि उत्तर सीट के उपचुनाव के लिए पार्टी की ओर से दावेदारों की लंबी कतार लग गई है। प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर से मशविरा के बाद ही टिकट की घोषणा की जाएगी।

बैठक में शहर अध्यक्ष अबरार हुसैन, कार्यवाहक शहर अध्यक्ष जमीलउद्दीन कुरैशी, प्रीता हरित, राम टंडन, भारत भूषण गप्पी, अदनान कुरैशी, कपिल, रणवीर शर्मा, प्रमोद गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें