कांग्रेस पार्टी की कमान राहुल गांधी के हाथों में जाने के बाद कांग्रेसियों के दिन बहुरेंगे। जिलाध्यक्षों को चार पहिया गाड़ी की सुविधा भी मिलेगी। युवाओं को जोड़ने के लिए युवा सम्मेलन और बूथ स्तर पर कार्यकर्ता सम्मेलन समेत कई फैसलों पर मुहर लगाई गई।
लखनऊ में प्रदेशाध्यक्ष राजबब्बर ने प्रदेशभर के जिलाध्यक्ष और शहर अध्यक्षों की बैठक में पार्टी की मजबूती के लिए कई फैसले किए हैं। बैठक से लौटे जिलाध्यक्ष दुष्यंत शर्मा ने बताया कि संगठनात्मक ढांचे को मजबूत बनाने की कवायद की जाएगी।
इसके लिए भाजपा के भ्रामक प्रचार का जवाब देने के लिए ब्लाक स्तर पर तीन दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इसी तरह कांग्रेस की रीति-नीतियों से जोड़ने के लिए युवा सम्मेलन कराए जाने पर भी सहमति बनी है।