फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: फतेहपुर सीकरी से पूर्व फौजी को टिकट देकर कांग्रेस ने चौंकाया, राहुल के इस फैसले से भाजपा में भी बैचेनी

Sun, 24 Mar 2024 07:36 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने फतेहपुर सीकरी लोकसभा से रामनाथ सिकरवार को प्रत्याशी बनाया है।  रामनाथ सिकरवार ने विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी को टक्कर दी थी। 
विज्ञापन
रामनाथ सिकरवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा की फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट पर कांग्रेस-सपा गठबंधन के प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार होंगे। उन्होंने विधानसभा चुनाव में खेरागढ़ विधानसभा सीट पर कांग्रेस के टिकट पर भाजपा के प्रत्याशी भगवान सिंह कुशवाह को कड़ी टक्कर देकर चौंकाया था। अब सीकरी सीट पर तीनों प्रमुख दलों के अपने पत्ते खोल दिए हैं। यहां मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है।
विज्ञापन

 


खेरागढ़ के गांव कठुमरी के रहने वाले रामनाथ सिकरवार को कांग्रेस ने 2022 के खेरागढ़ विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी घोषित किया था। उनकी लोकप्रियता के कारण प्रियंका गांधी यहां रोड शो करने पहुंची थीं और भीड़ देखकर गदगद हो गई थीं। हालांकि रामनाथ चुनाव हार गए मगर उन्होंने भाजपा प्रत्याशी को कड़ी चुनौती देकर राजनीतिक विश्लेषकों को चौंका दिया था।

 

अब कांग्रेस ने गठबंधन के साथ एक बार फिर रामनाथ पर दांव खेला है। ठाकुर बिरादरी के रामनाथ के मैदान में उतरने के बाद सीकरी सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला होना तय है। बसपा ने ब्राह्मण प्रत्याशी को मैदान में उतारा है। वहीं भाजपा से वर्तमान सांसद राजकुमार चाहर प्रत्याशी हैं।

 
विज्ञापन

सेना से सेवानिवृत्ति के बाद समाजसेवा
रामनाथ सिकरवार वर्ष 2004 में सेना से रिटायर होने के बाद से समाजसेवा में जुट गए। उन्होंने लक्ष्मण सेना नामक संगठन बनाकर किसान, मजदूरों की समस्याओं के लिए संघर्ष किया। वह जिला पंचायत सदस्य भी रहे। युवाओं में रामनाथ की खासी लोकप्रियता है। वह कांग्रेस से चुनाव हारने के बाद भी क्षेत्र में काम करते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें