फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे वृंदावन, कहा- देश को भाजपा से बचाने के लिए निकली भारत जोड़ा यात्रा

Tue, 20 Dec 2022 07:15 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने मंगलवार को ठाकुर श्रीबांके बिहारी मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की। इसके बाद भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी की। 
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने किए बांकेबिहारी के दर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी मंगलवार वृंदावन पहुंचे। उन्होंने यहां ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की। मंदिर सेवायत गोस्वामी शैलेंद्र गोस्वामी ने ठाकुर जी की उत्तरी ओढ़ाकर उन्हें आशीर्वाद दिया। इसके बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी की। 

विज्ञापन


कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा देश को भाजपा से बचाने के लिए निकाली गई है। देश में महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। इससे निजात पाने के लिए राहुल गांधी की यात्रा में शामिल होकर लोगों को कांग्रेस के साथ आना होगा। तभी लोकतंत्र और संविधान बच सकेगा। निकाय चुनावों में कांग्रेस सीधे-सीधे मुकाबलों में है। कांग्रेस में किसी प्रकार की गुटबाजी नहीं है। राहुल गांधी जनवरी के प्रथम सप्ताह में उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेंगे।  

'पदयात्रा से कांग्रेस को मिलेगी मजबूती' 

बृजलाल खाबरी ने बताया कि प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर भ्रमण के बाद कांग्रेस की भारत जोड़ो पदयात्रा का बुधवार को मथुरा में समापन होगा। इससे पहले होलीगेट चौराहे के निकट सुबह 11 बजे अप्सरा पार्किंग में पहले जनसभा आयोजित की जाएगी। नगर भ्रमण के बाद पदयात्रा विकास मार्केट स्थित गांधी प्रतिमा पर पहुंचकर समाप्त होगी। भारत जोड़ो पदयात्रा सभा के बाद होलीगेट, कोतवाली रोड, भरतपुर गेट, डीग गेट आंबेडकर मूर्ति पर माल्यार्पण, चौक बाजार और विश्राम घाट होती हुई पुन: होलीगेट आएगी। यहां से विकास मार्केट स्थित महात्मा गांधी की मूर्ति पर पहुंचेगी। 

विज्ञापन

पदयात्रा में पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद, राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम, प्रदेश अध्यक्ष ब्रजलाल खाबरी, आचार्य प्रमोद कृष्णम, ब्रज प्रांत अध्यक्ष योगेश दीक्षित, वरिष्ठ नेता महेश पाठक, कुमुद गंगवार, आशुतोष दीक्षित, अमित कुमार मौजूद रहेंगे। महानगर अध्यक्ष एमएम शर्मा, जिलाध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा ने बताया कि पदयात्रा से संगठन मजबूत होगा। पूर्व विधायक प्रदीप माथुर ने कांग्रेसियों से अधिक से अधिक पहुंचने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें