फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अटेर पुल चालू कराने को कांग्रेस का प्रदर्शन

विज्ञापन
बाह: अटेर पुल के लिए कांग्रेस का प्रदर्शन ज्ञापन
विज्ञापन
बाह। चंबल नदी के अटेर पुल का निर्माण पूरा कराने एवं चालू कराने की मांग को लेकर मंगलवार शाम कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहनलाल यादव, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित ज्ञापन भिंड के डीएम किरोड़ी लाल मीणा को सौंपा।
विज्ञापन

भिंड कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल के नेतृत्व में पार्टीजनों ने प्रदर्शन कर 10 साल बाद भी पुल का निर्माण पूरा न होने पर रोष व्यक्त कर कहा कि दोनों प्रदेशों के लोगों को पुल के अभाव में 60 से 90 किमी की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। चेतावनी दी कि जनहित मुद्दे पर सरकारें संवेदनशीलता नहीं दिखातीं, तो कांग्रेस जनता के साथ मिलकर जन आंदोलन छेड़ने के लिए मजबूर होगी। प्रदर्शन एवं ज्ञापन देने वालों में पूर्व जिलाध्यक्ष जय श्रीराम बघेल, महेश जाटव, बाबूराम जामोर, पंकज त्रिपाठी, नरोत्तम सिंह नरवरिया, रामस्वरूप गोयल, रूपसिंह खन्ना आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें