जिलाध्यक्ष मनोज दीक्षित के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने ग्राम पंचायत स्तर पर गौशालाओं के निर्माण, किसानों को खाद, बीज, डीजल, कीटनाशक पर 50 फीसदी सब्सिडी, गेहूं, धान, गन्ना और अन्य फसलों के मूल्य के भुगतान 15 दिन में कराने, पूरे कर्ज को माफ करने, पकेअनाज के लिए गोदामों की स्थापना की मांग की।
देहात क्षेत्र के सभी 6 विधायकों के घर पर ज्ञापन सौंपा गया। जिलाध्यक्ष मनोज दीक्षित ने बताया कि आंदोलन के तहत 28 फरवरी को सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल और राजकु मार चाहर के घर ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस दौरान युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष हेमंत चाहर, मोहन सिंह, तपेश गौतम, अरुण शर्मा, शिववीर सिंह आदि मौजूद रहे।
देश-दुनिया और अपने क्षेत्र की हर खबर सबसे पहले पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं।