फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा पुलिस हिरासत में मौत प्रकरण: कांग्रेस ने अरुण नरवार के परिवार को सौंपा 30 लाख रुपये का चेक

Thu, 18 Nov 2021 07:49 PM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

अरुण नरवार की मौत के बाद सियासत गरम हुई थी। राजनीतिक पार्टियों ने पुलिस पर करारे हमले किए थे। प्रियंका गांधी वाड्रा ने परिवार से मिलकर वादा किया था कि वे कानूनी और आर्थिक मदद करेंगी।
विज्ञापन
अरुण नरवार के परिवार के संग प्रियंका गांधी वाड्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा पुलिस की हिरासत में अरुण नरवार की मौत अक्तूबर महीने में हुई थी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अरुण के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी थीं। उन्होंने हर संभव सहायता का भरोसा दिया था। गुरुवार को लखनऊ में कांग्रेस मुख्यालय पर पीड़ित परिवार पहुंचा और पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रोहित चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की मौजूदगी में अरुण की मां और पत्नी को 30 लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया।

विज्ञापन


थाना जगदीशपुरा के मालखाने में 16 अक्तूबर की रात को बक्से का ताला तोड़कर 25 लाख रुपये की चोरी हुई थी। 17 अक्तूबर को चोरी का पता चला था। इस घटना के बाद निरीक्षक अनूप कुमार तिवारी सहित छह पुलिसकर्मियों को लापरवाही के आरोप में निलंबित किया गया। पुलिस ने शक के दायरे में आए सफाईकर्मी पुल छिंगामोदी निवासी अरुण नरवार को मंगलवार को हिरासत में लिया था। बुधवार तड़के तकरीबन चार बजे अरुण की मौत हो गई थी। मामले में मृतक के भाई सोनू ने थाना जगदीशपुरा में मुकदमा दर्ज कराया। इसमें पुलिस की कड़ाई और बदसलूकी से भाई की मौत का आरोप लगाया। अज्ञात पर हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया।
परिवार ने पुलिस पर लगाए हैं पिटाई के आरोप
परिवार वालों ने पुलिस पर पिटाई के आरोप लगाए हैं। क्रिमिनल इंटेलीजेंस विंग के निरीक्षक आनंद कुमार, थाना जगदीशपुरा के एसआई योगेंद्र कुमार, अन्य सिपाही रूपेश, सत्यम और महेंद्र को निलंबित किया गया था।
विज्ञापन


पुलिस हिरासत में मौत का मामला: परिजनों का एक ही सवाल, कब सामने आएंगे आरोपी पुलिसकर्मियों के नाम
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें