फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस की कमेटियां भंग होने के बाद कार्यकर्ताओं में बेचैनी, अब यह प्रभारी परखेंगे नए दावेदार

Wed, 26 Jun 2019 09:56 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
कांग्रेस
विज्ञापन
कांग्रेस की जिला और शहर कमेटियों के भंग होते ही पार्टी कार्यकर्ताओं की बेचैनी बढ़ गई है। ज्यादातर पार्टी कार्यकर्ताओं ने संगठन में बदलाव पर खुशी जाहिर की है। बुधवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी व आगरा मंडल प्रभारी यहां पहुंचकर नई कार्यकारिणी के लिए दावेदारों की नब्ज टटोलेंगे।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों की करारी हार के बाद ही जिले और शहर के संगठनों में बदलाव की चर्चाएं तेज हो गई थीं। फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट पर प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर को भी करारी हार का मुंह देखना पड़ा था। 

इसमें भी संगठन की कमजोरी सामने आई थी। अब जिला और शहर कार्यकारिणी भंग होने के बाद ज्यादातर कार्यकर्ताओं ने इसे बेहतर निर्णय बताया है।
विज्ञापन

आगरा में जिलाध्यक्ष और शहर अध्यक्ष कई सालों से जमे हुए थे। निवर्तमान जिलाध्यक्ष दुष्यंत शर्मा ने बताया कि पार्टी की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी रोहित चौधरी और आगरा मंडल किशन मुद्गल बुधवार को आएंगे।

दोनों पदाधिकारी नई कमेटियों के लिए कार्यकर्ताओं से विचार करेंगे। दावेदारों के आवेदन लेंगे। शहर अध्यक्ष अबरार हुसैन का कहना है कि अभी तक प्रदेश से कोई संदेश नहीं मिला है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तजेंद्र राजौरा का कहना है कि संगठन में बदलाव जरूरी था। इसका सभी कार्यकर्ता स्वागत करते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें