फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कांग्रेस के पदाधिकारियों ने ली शपथ

Fri, 04 Jul 2025 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
कासगंज के शारदा जौहरी महाविद्यालय में कांग्रेस के शपथ कार्यक्रम में शपथ लेते कांग्रेस कार्यकर्त
विज्ञापन
कासगंज। कांग्रेस की जिला और शहर कमेटियों के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को नगर पालिका कन्या महाविद्यालय सभागार में आयोजित किया गया। समारोह में पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। सभी पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए।मुख्य अतिथि विवेक बंसल ने कहा कि किसान आर्थिक तंगी से गुजर रहा है। सरकार ने किसानों की आय को दोगुना करने का वायदा, कालाधन लाकर खातों में भेजने का वायदा किया था, लेकिन ये वायदे आज तक पूरे नहीं हो सके। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। जिला को-आर्डीनेटर चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा कि जनता देश की सरकार से त्रस्त है। जिनको फ्रंटल की जिम्मेदारी दी गई वे शीघ्र कार्यकारिणी गठित कर सूचना भेजें। शहर कमेटी को-ऑर्डिनेटर डॉ. धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि कार्यकर्ता राहुल गांधी व पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के संकल्प को लेकर कार्य करें। जिला अध्यक्ष मनोज पांडेय, शहर अध्यक्ष राजेंद्र कश्यप ने अतिथियों का स्वागत किया। शपथ ग्रहण समारोह में जिला कमेटी के 12 उपाध्यक्ष, 10 महासचिव, 18 सचिव, जिला प्रवक्वा, जिला कार्यालय सचिव, जिला कोषाध्यक्ष, 17 जिला कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलाई। इसी तरह शहर कमेटी में 4 उपाध्यक्ष, 3 महासचिव व 21 सचिव को शपथ दिलाई गई। इस दौरान डॉ. जितेंद्र सिंह चौहान, कमल गुप्ता, राज कपूर वाल्मीकि, लाल मियां खां, मुन्नी देवी यादव, संजीव सिसोदिया, इद्रेश पटियात, नूर मुहम्मद नूरी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य मुनेंद्र पाल सिंह राजपूत ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें