कासगंज में एक दुकान पर बिक्री के लिए रखी मेवा।
कासगंज। कीमतों में तेजी से आए उछाल के कारण मेवा पर महंगाई भारी पड़ रही है। इसकी कीमतें डेढ़ से दोगुन तक बढ़ चुकी हैं। किशमिश 500 रुपये प्रति किलो के भाव पर इसकी बिक्री हो रही है। मेवा की कीमतों में तेजी से बिक्री पर भी असर पड़ रहा है।जिले में बड़े पैमाने पर मेवा का कारोबार होता है। सबसे अधिक मांग गोला, किशमिश, अखरोट, बादाम, काजू, अंजीर, मखाने की रहती है। जिले में हर माह दो से तीन करोड़ रुपये तक का कारोबार होता है। इन दिनों मेवा की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। किशमिश की कीमतें दोगुना तक बढ़ी हैं। अखरोट, गोला, अंजीर के दाम भी लगभग डेढ़ गुना बढ़ गए हैं। बादाम के मूल्यों में 100 रुपये प्रति किलो की तेजी आई है। मखाना पहले से ही महंगा बिक रहा है। कीमतों में आई इस तेजी ने मेवा के शौकीनों के साथ विक्रेता भी चिंतित है। उनका कहना है कि लगातार बढ़ती महंगाई से कारोबार भी प्रभावित हो रहा है।