फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन तलाक के मुद्दे पर ये चाहती है कांग्रेस, राज्यसभा सांसद ने भाजपा को दी ये नसीहत

Thu, 11 Jan 2018 10:04 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला वृंदावन (मथुरा)
विज्ञापन
राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी बुधवार को ठाकुर बांकेबिहारी महाराज के दर्शन करने वृंदावन पहुंचे। मंदिर में दर्शन के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रमोद तिवारी ने कहाकि कांग्रेस के नए अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस अच्छा प्रदर्शन करेगी। 
विज्ञापन


उन्होंने गोवा, मणिपुर व गुजरात में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा का वोट प्रतिशत घटने को पार्टी की जीत बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं अपने राज्य गुजरात में भाजपा का वोट प्रतिशत घटने से नहीं बचा पाए। 

इस बार भाजपा ने चुनाव परिणाम के समय पुनर्मतगणना कराकर अपने प्रत्याशियों को जिताया। वहीं राज्यसभा में तीन तलाक के मुद्दे पर कांग्रेस द्वारा समर्थन न करने पर बोले, कांग्रेस तीन तलाक के मुद्दे को सिविल की बजाय आपराधिक कानून के दायरे में लाने के पक्ष में नहीं है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मोदी सरकार को तीन तलाक के मुद्दे को सभी विपक्षीय दलों के साथ अपने सहयोगी दलों को भी एक मंच पर लाकर वार्ता करनी चाहिए। आगामी बजट सत्र पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस मोदी सरकार को पूरी तरह से घेरने के लिए तैयार है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें