मैनपुरी। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव प्रकाश प्रधान ने बुधवार को बेवर स्थित कैंप कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा केंद्र की भाजपा सरकार किसानों की समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं है। एक महीने से किसान सड़कों पर आंदोलन कर रहे हैं। भाजपा को सत्ता में लाने वाले परेशान किसान ही अब भाजपा को सत्ता से हटाएंगे।
कार्यकर्ताओं की बैठक में कांग्रेस प्रदेश महासचिव प्रकाश प्रधान ने कहा विधानसभा चुनाव 2022 और पंचायत चुनाव के लिए कार्यकर्ता जुटें। बूथ स्तर तक जाकर केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियां ग्रामीणों को बताएं। भाजपा सरकार के पास किसानों के लिए कोई योजना नहीं है। किसान कानून पूरी तरह किसानों के खिलाफ हैं।
इन कानूनों का सीधा लाभ बिचौलियों को ही मिलेगा। सत्ता की दम पर सरकार किसान आंदोलन को कुचलना चाहती है। पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता गंाव गंाव जाकर सरकार की जन वरिाधी नीतियां ग्रामीणों को बताएं। इस मौके पर वाजिद अली, पिंटू चौहान, शाहबुद्दीन, शरद कश्यप, भैयालाल गुप्ता, सर्वेश लोधी, पंकज सक्सेना मौजूद रहे।