फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना काल में समस्याओं का हो समाधान

विज्ञापन
07एमएनपी-22-कलक्ट्रेट पर एडीएम को ज्ञापन देने जाते कांग्रेसी - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। कांग्रेस पदाधिकारियों ने शुक्रवार को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपकर कोरोना काल में आ रही समस्याओं का समाधान कराने की मांग की।
विज्ञापन

शुक्रवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य के नेतृत्व में कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया। ज्ञापन में कहा है कोरोना संक्रमण के दौर में समाज का हर वर्ग परेशान है। प्रदेश में सभी बोर्ड के छात्र-छात्राओं की चार महीने की फीस माफ की जाए। शिक्षण संस्थाओं के कर्मचारियों और शिक्षकों को आर्थिक सहायता दी जाए। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के चलते वकीलों के व्यवसाय पर भी असर पड़ा है। उनको भी सहयोग राशि मानदेय के रूप में दी जाए। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का सभी पात्र किसानों को लाभ दिलाया जाए। पूर्व अध्यक्ष संकोच गौड़, मनोज शाक्य, चंद्रप्रकाश दुबे, कैलाश उपाध्याय, मनोज राजपूत, अशोक कश्यप, जीतू राठौर, शशि भूषण, मानसिंह शाक्य, मुंशीलाल शाक्य, नसीम पठान, सुरेश राठौर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें