मैनपुरी। शिक्षक भर्ती और पशुपालन विभाग में हुए घोटाले की जांच उच्च न्यायालय के वर्तमान जज से कराई जाए। अन्य एजेंसियों से निष्पक्ष जांच संभव नहीं है। इन मांगों को लेकर कांग्रेस ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया है।
सोमवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारी कलक्ट्रेट पहुंचे। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया। ज्ञापन में कहा है 69 हजार शिक्षक भर्ती में घोटाला किया गया है। पशुपालन विभाग में भी घोटाला हुआ है। घोटालों में शामिल विभाग के मंत्रियों को बर्खास्त और उनके प्रतिनिधियों की गिरफ्तारी की जाए। उच्च न्यायालय के वर्तमान जज से दोनों घोटालों की जांच कराई जाए। प्रदेश में अन्य विभागों में हुए घोटालों की भी जांच उच्च न्यायालय के वर्तमान जज से ही कराई जाए। अन्य एजेंसियों की जांच में निष्पक्षता संभव नहीं है। पूर्व जिलाध्यक्ष संकोच गौड़, शहर अध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव, मनोज कुमार शाक्य, चंद्रप्रकाश दुबे, धारम सिंह, सुरेश राठौर, मुंशीलाल शाक्य, शीलू सक्सेना मौजूद रहे।