फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कांग्रेस नेताओं ने घटना की ली जानकारी

Tue, 19 Nov 2024 06:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस नेताओं ने घटना की ली जानकारी
विज्ञापन


- गोपालपुर में तीन दिन पहले हुई थी युवती की हत्या

संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव गोपालपुर में मंगलवार को पहुंचे कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिजन सहित ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। तीन दिन पहले गांव की रहने वाली अनुसूचित जाति की शोभा जाटव की हत्या करके शव को गांव के बाहर फेंक दिया गया था। प्रतिनिधि मंडल ने परिजन को न्याय दिलाने का भरोसा दिया।

गोपालपुर निवासी नीरज कुमार जाटव की पुत्री शोभा तीन दिन पहले पास के गांव पुडरी में दावत खाने गई थी। देर रात जब घर नहीं पहुंची तो परिजन ने खोजबीन की तो वह गांव के समीप पशु चिकित्सालय के पास पड़ी मिली। उसकी हत्या करके शव को फेंका गया था। रिपोर्ट मृतका के भाई रमन कुमार ने गांव हुसैनपुर निवासी पांच आरोपियों के खिलाफ दर्ज कराई थी। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने के कारण सोमवार को ग्रामीणों ने हुसैनपुर चौराहे पर जाम लगा दिया था। पुलिस के आलाधिकारियों के आश्वासन पर तीन घंटे बाद जाम खुल सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर कांग्रेस नेताओं का प्रतिनिधिमंडल पूर्व सांसद सत्या बहन के नेतृत्व में मृतका के घर पहुंचा। उन्होंने परिजन से घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस के आलाधिकारियों से फोन पर बात कर हत्याकांड का जल्द खुलासा करने की मांग की। प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश महासचिव प्रकाश प्रधान, कौशलेंद्र यादव, अर्चना राठौर प्रदेश सचिव, जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य, शहर अध्यक्ष अजय दुबे, गोपाल कुलश्रेष्ठ, जीतू भदौरिया, मोहम्मद राशिद, राहुल कठेरिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें