फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी के नेतृत्व में 2019 चुनाव लड़ेगी कांग्रेसः राशिद अल्वी

Tue, 28 Nov 2017 09:22 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : self
विज्ञापन
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राशिद अल्वी ने सोमवार को फिरोजाबाद में राहुल गांधी को लेकर बड़ा ऐलान किया। 2019 के आम चुनाव में कांग्रेस का नेतृत्व करने वाले चेहरे को लेकर खुलकर बात की। वे यहां कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी के समर्थन में चुनाव प्रचार करने आए थे। 
विज्ञापन


फिरोजाबाद में कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी शाहजहां बेगम के समर्थन में चुनावी सभा के बाद राशिद अल्वी ने पत्रकारों से वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि अब की बार हिमाचल और गुजरात में कांग्रेस की ही सरकार बनेगी। कांग्रेस का काफी अच्छा प्रदर्शन इन चुनावों में दिखाई देने वाला है।  

उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव को लेकर भी वे बोले कि यहां भी कांग्रेस काफी बेहतर प्रदर्शन करने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की व्यापारी विरोधी नीतियों से पूरा देश परेशान है। विधानसभा चुनाव हो या निकाय चुनाव, मोदी सरकार की नीतियों की वजह से भाजपा को देश ने नकार दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

राश‌िद अल्‍वी - फोटो : अमर उजाला
वहीं कांग्रेस में राहुल गांधी की पोजीशन को लेकर उन्होंने कहा कि 2019 का चुनाव कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी के नेतृत्व में लड़ेगी। जनता यह जान चुकी है कि भारतीय जनता पार्टी को अगर कोई हरा सकता है तो वह कांग्रेस है। ऐसे में ‌यूपी के निकाय चुनाव में भी पूरा समर्थन मिल रहा है। 

उन्होंने कहा कि भाजपा ने विकास के नाम पर अब तक कुछ नहीं किया है। भ्रष्टाचार पहले के मुकाबले अब 4 गुना हो गया है। लव जेहाद के नाम पर बीजेपी समाज में सांप्रदायिकता पैदा करने की कोशिश कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें