फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022: आगरा के खेरागढ़ में प्रियंका गांधी ने किया रोड शो, भीड़ देखकर हुईं गदगद

Tue, 08 Feb 2022 09:01 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने चुनाव प्रचार के आखिरी दिन खेरागढ़ में रोड शो कर प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार के लिए वोट मांगे। 
विज्ञापन
आगरा के खेरागढ़ में प्रियंका गांधी का रोड शो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने मंगलवार को आगरा के खेरागढ़ में मंडी समिति से मुख्य बाजार तक खुली जीप में रोड शो निकाला। प्रियंका ने साढ़े तीन किलोमीटर के रास्ते में लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। लोगों के फूल बरसाने पर मुस्कुराईं, हाथ जोड़े और आगे बढ़ गईं। इस दौरान पुष्प वर्षा करके जगह-जगह स्वागत किया गया। रोड शो में भीड़ देखकर प्रियंका गांधी गदगद नजर आईं। 

विज्ञापन


मथुरा में रोड शो करने के बाद प्रियंका गांधी शाम 4.10 बजे खेरागढ़ के मंडी समिति पर बने हैलीपेड पर उतरीं। मंडी के मुख्य द्वार पर खुली जीप में सवार हो गईं। उन्होंने अपने पास प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार को बैठाया। हेलीपैड पर जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह मीनू, शहर अध्यक्ष देवेंद्र चिल्लू व सेवादल के अध्यक्ष संजय शर्मा ने बुके भेंटकर स्वागत किया। कस्बे के मुख्य बाजार में  पहुंचते ही उन पर छतों से पुष्प वर्षा करके स्वागत किया गया। कुछ लोगों ने साफा व दुपट्टे दिए। पूरे रास्ते लोगों बैंडबाजों की धुन पर लड़की हूं..लड़ सकती हूं...गीत के बीच कार्यकर्ता नारेबाजी करते रहे। 

मुस्कुराई और हाथ मिलाने में भी नहीं बरती कोताही
मथुरा के विश्राम घाट पर यमुना की पूजा अर्चना करने के बाद हेलीकॉप्टर से प्रियंका गांधी सीधे खेरागढ़ मंडी समिति के मैदान में पहुंचीं। यहां प्रचार का समय कम देखकर दो मिनट ही पदाधिकारियों से बात करके बिना समय गंवाए जीप पर चढ़ गईं। इस दौरान उनका अंदाज बिल्कुल जुदा रहा। माथे पर तिलक, प्रिटेंड सलवार कुर्ता और नीला जैकेट पहने प्रियंका पूरे समय मुस्कुराती रहीं। 
विज्ञापन


प्रियंका गांधी ने हाथ मिलाने वालों को भी निराश नहीं किया। एक कार्यकर्ता ने पटुका दिया तो वह गले में डाल लिया। रास्ते में छत से महिलाओं ने फूल बरसाए तो उन्हें हाथ का इशारा करके उन्हें धन्यवाद करना भी नहीं भूलीं। बाजार से लौटते समय 5:45 बजे वह वापस मंडी समिति मैदान में पहुंचीं और हेलीकॉप्टर से रवाना हो गईं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें