फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संवेदनहीन हो चुकी है केंद्र और प्रदेश की सरकार, यूपी में है जंगलराज: जितिन प्रसाद

Wed, 20 Nov 2019 12:04 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी की छात्रा की मौत के मामले को लेकर कांग्रेस सड़क से लेकर संसद और विधानसभा तक आंदोलन करेगी। कांग्रेस नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया है। 
विज्ञापन


मंगलवार को मैनपुरी पहुंचे कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार संवेदनहीन हो चुकी है। सुप्रीम कोर्ट तक उत्तर प्रदेश में जंगलराज होने की टिप्पणी कर चुका है। 

स्टेशन रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार लाठी के दम पर शासन करना चाहती है। उन्नाव किसानों को मुआवजा मांगने पर लाठियों के दम पर उनकी आवाज को दबाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'लाठियों से दबाई गई जेएनयू छात्रों की आवाज'

उन्होंने कहा कि जेएनयू में छात्रों की मांगों को लाठियों से दबाया गया है। उनकी बातों को सुनकर समाधान किया जाना चाहिए। नवोदय विद्यालय की छात्रा की मौत के संबंध में अभी तक पुलिस खाली हाथ है। छात्रा के परिजनों की शंकाओं का समाधान किया जाना चाहिए।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में किसानों की समस्याओं का समाधान करने की बजाय उन पर अत्याचार किया जा रहा है। किसान को फसल का उचित मूल्य सरकार नहीं दे पा रही है, लेकिन पराली जलाने के नाम पर उन पर रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। इसे कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी। 

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा के मंत्री सीओ को धमका रहे हैं। प्रदेश में लगातार हत्याएं हो रही हैं। कानून व्यवस्था चौपट हो चुकी है। वहीं महाराष्ट्र में सरकार बनाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस संबंध में केंद्रीय नेतृत्व ही फैसला लेगा। 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अकेले ही चुनाव लड़ेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें