फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Crime: कांग्रेस नेता और भाई को मारी गोली, दोनों की हालत गंभीर; शादी से लौटते समय हुआ हमला

Wed, 29 Oct 2025 10:43 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में कांग्रेस नेता और उनके भाई पर हमला कर दिया गया। शादी से लौटते समय दोनों पर गोलियों की बौछार कर दी गई। दोनों गोली लगने से घायल हैं। उन्हें उपचार के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
कांग्रेस नेता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के बासौनी थाना क्षेत्र के उमरैठा गांव में मंगलवार आधी रात को कांग्रेस नेता उमाशंकर उपाध्याय और उनके बड़े भाई शिवशंकर को गोली मार दी। दोनों शादी के एक कार्यक्रम में शामिल होकर बाहर निकले ही थे। पहले से मौजूद लोगों ने रंजिशन हमला कर दिया। उमाशंकर उपाध्याय के कंधे में एक गोली लगी है, जबकि शिवशंकर के पेट में दो गोली लगी हैं। मौके पर पहुंची बासौनी पुलिस ने दोनों घायलों को बाह सीएचसी पर भर्ती कराया, जहां से एसएन मेडिकल कालेज भेज दिया गया।
विज्ञापन

 
उमरैठा गांव के रहने वाले उमाशंकर उपाध्याय आगरा में रहते हैं। उन्होंने अपने फेसबुक प्रोफाइल पर खुद को पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान कांग्रेस और अध्यक्ष युवा कांग्रेस फतेहपुर सीकरी लोकसभा आगरा बताया है। वे अपने भाई के साथ गांव में शादी के एक कार्यक्रम में शामिल होने को आए थे। बासौनी पुलिस के मुताबिक मंगलवार देर रात कार्यक्रम से निकलते ही रंजिशन फायरिंग की गई। दो हमलावर घायलों ने पहचान लिए हैं। एसओ बासौनी सतेंद्रपाल सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें