फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में महिलाओं पर कांग्रेस ने जताया भरोसा

विज्ञापन
13एमएनपी-17-विनीता शाक्य - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। कांग्रेस ने एक बार फिर महिला प्रत्याशियों पर विश्वास जताया है। पार्टी ने सदर सीट से जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य तो वहीं करहल विधानसभा सीट से ज्ञानवती यादव को चुनाव मैदान में उतारा है। शेष दो विधानसभा सीटों पर टिकट की घोषणा होने का पार्टी नेताओं को इंतजार है।
विज्ञापन

कांग्रेस ने मैनपुरी सदर विधानसभा सीट से जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य निवासी चौहानपुर अजीतगंज को प्रत्याशी बनाया है। जिला पंचायत सदस्य विनीता वर्ष 2012 में मैनपुरी विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ चुकी हैं। करहल विधानसभा सीट से कांग्रेस ने ज्ञानवती यादव को टिकट दी है। महिला कांग्रेस में प्रदेश महासचिव और उपाध्यक्ष रह चुकी ज्ञानवती यादव करहल विधानसभा क्षेत्र के गांव डांडेहार की रहने वाली हैं। वर्तमान में भी पड़ोसी जनपद इटावा में रह रही हैं।
महिलाओं पर पहले भी दांव लगा चुकी है कांग्रेस
कांग्रेस पहले भी महिलाओं पर दांव लगा चुकी है। कांग्रेस ने वर्ष 2012 में भोगांव विधानसभा सीट से रश्मि राजपूत को चुनाव मैदान में उतारा था। इसके साथ ही पूर्व विधायक उर्मिला यादव को करहल विधानसभा सीट से चुनाव में उतारा था। दस साल बाद कांग्रेस ने चुनाव जीतने के लिए एक बार फिर महिलाओं पर दांव लगाया है।
विज्ञापन

जातीय समीकरण साधने की कोशिश
कांग्रेस ने टिकट वितरण में जातीय समीकरण साधने की कोशिश की है। करहल विधानसभा सीटा यादव बाहुल्य है। ऐसे में पार्टी की ओर से यादव प्रत्याशी को मैदान में उतारा गया है। वहीं सदर विधानसभा सीट पर शाक्य प्रत्याशी को उतारकर शाक्य वोटरों को साधने की कोशिश की है। भोगांव विधानसभा सीट पर शाक्य मतदाताओं की संख्या अधिक है।
कांग्रेस की कथनी और करनी में एकरूपता है। कांग्रेस ने अपने वादे के मुताबिक जिले में महिलाओं को 50 प्रतिशत भागीदारी दी है। कांग्रेस की घोषणा से महिलाओं में खुशी की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन

प्रकाश प्रधान, प्रदेश महासचिव कांग्रेस

13एमएनपी-16-ज्ञानवती यादव- फोटो : MAINPURI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें