फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘शहीद लक्ष्मण स्मारक भवन की यथास्थिति हो बहाल’

विज्ञापन
वृंदावन लक्ष्मण शहीद स्मारक को तोड़े जाने के विरोध में धरना देते कांग्रेसी - फोटो : VRINDAVAN
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। शहीद लक्ष्मण स्मारक भवन के ध्वस्त किए जाने के विरोध में जिला एवं महानगर मथुरा-वृंदावन कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कोतवाली रोड पर सांकेतिक धरना दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दीपक चौधरी व महानगर अध्यक्ष पंडित उमेश शर्मा ने संयुक्त रूप से की।
विज्ञापन

धरने के दौरान वक्ताओं ने नगर निगम के इस कृत्य की निंदा की। भवन के पुन:निर्माण की मांग रखी। कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का शिलालेख एवं 1952 में तत्कालीन मुख्यमंत्री गोविंद बल्लभ पंत द्वारा लोकार्पण शिला को भी पुन: यथास्थिति में स्थापित किया जाए।
पूर्व अध्यक्ष सोहन सिंह सिसौदिया, वरिष्ठ नेता यामिनी रमण आचार्य, नूतन बिहारी पारीक, विनेश सनवाल, अब्दुल जब्बार एडवोकेट, महेश गौतम, रामचरण शर्मा, लता चौहान, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष नीलम कुलश्रेष्ठ, विक्रम बाल्मीकि, वैभव गौतम, लियाकत कुरैशी, बृजराज मिश्रा, बृजेश शर्मा, विपुल पाठक, ठाकुर खुश कुमार, तपेश गौतम, राजकुमार तिवारी, दीपक वर्मा, मोहम्मद ईशाक, रामबाबू शर्मा, किशन वर्मा, बिट्टू गौतम एडवोकेट, दिनेश चौधरी, विनोद दास गुप्ता मौजूद रहे। संचालन पूर्व अध्यक्ष दिनेश पाठक ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें