फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: किसानों के साथ हठधर्मिता सरकार को महंगी पड़ेगी: विनीता

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कांग्रेस ने विकास खंड जागीर के गांव बिटुकपुर में रविवार को किसान चौपाल लगाई। इस दौरान कांगेस जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य ने कहा कि किसानों की जायज मांगों की केंद्र सरकार अनदेखी कर रही है। भाजपा को किसानों केे प्रति हठधर्मिता पंचायत और विधानसभा चुनाव में महंगी पड़ेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य तय करती है और किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य मिलना ही चाहिए। अन्नदाता किसान अपनी उपज का समर्थन मूल्य तक तय नहीं कर सकता है।
सरकार केवल पूंजीपतियों को लाभ पहुंचा रही है। पूर्व जिलाध्यक्ष संकोच गौड़ ने कहा किसानों की धान, गेहूं, मक्का, बाजरा की फसलें समर्थन मूल्य पर नहीं बिक पा रही हैं। सरकार एमएसपी पर कानून बनाए, जिससे किसानों का शोषण न हो सके। मनोज शाक्य, चंद्रप्रकाश दुबे, कैलाश उपाध्याय, फरीद अली, विकास गौतम, शाहबुद्दीन, अमर सिंह, संतोष कठेरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें