फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई के लिए कांग्रेसियों का अभियान जारी

विज्ञापन
कासगंज के सोरों क्षेत्र में भोजन वितरित करते कांग्रेसी। - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई के लिए सेवा कार्य का अभियान चलाया जा रहा है। बृहस्पतिवार को भी यह अभियान जारी रहा। कमेटी के द्वारा सोरों के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर जरुरतमंदों एवं निर्धनों को भोजन वितरण किया।
विज्ञापन

जिला कमेटी अध्यक्ष मनोज पांडेय ने कहा कि प्रदेश सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस कमेटी सत्याग्रह जारी रखेगी और सेवा कार्यों के माध्यम से जवाब देगी।
कमेटी के द्वारा 12 जून तक पूरे प्रदेश में 25 लाख लोगों को भोजन वितरण का लक्ष्य है। इसी के चलते जिले में निरंतर लोगों को भोजन वितरण किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार की रिहाई तक सत्याग्रह सेवाकार्य जारी रहेगा। इस दौरान कांग्रेस वरिष्ठ नेता मुनेंद्र पाल सिंह राजपूत, मदन मोहन दीक्षित, मुख्य संगठक कांग्रेस सेवादल दीपक पांडेय, बंटी सिसौदिया, शैलेंद्र महेरे, राजीव कपूर वाल्मीकि, पं. अमित पाठक, गोपाल उपाध्याय, मोहन पांडा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें