फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: खुली मिठाई पर एक्सपायरी डेट को लेकर खाद्य व्यापारियों में भ्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण ने बृहस्पतिवार को सूरसदन में खाद्य व्यवसाय संचालकों के लिए कार्यशाला आयोजित की। जहां खाद्य व्यवसायियों ने एफएसएसएआई के निदेशक देवेश कुमार के समक्ष समस्याएं रखीं। कारोबारियों ने कहा कि खुली मिठाई पर बेस्ट बिफोर डेट के नियम पर केंद्र व राज्य स्तरीय विभागों में समन्वय की कमी से भ्रम है। कहा कि खाद्य सुरक्षा विभाग को संवाद पहले, दंड बाद में... नीति अपनानी चाहिए।
विज्ञापन

कार्यशाला में एफएसएसएआई ने खाद्य पदार्थों की शुद्धता का पाठ पढ़ाया। चैंबर ऑफ फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की ओर से देवेश कुमार माहला को एक प्रत्यावेदन सौंपा गया। अध्यक्ष राजकुमार भगत ने खुली मिठाई का मुद्दा उठाते हुए कहा कि एफएसएसएआई के अनुसार खुली मिठाई पर निर्माण और एक्सपायरी तिथि लिखना अनिवार्य नहीं है। इसके बावजूद राज्य स्तर पर इस नियम को लागू किया जा रहा है। दोनों विभागों के बीच समन्वय न होने के कारण एक ही विषय पर दो अलग-अलग निर्देश हैं जिससे व्यापारी भ्रम की स्थिति में हैं और अनावश्यक कार्रवाई का भय बना रहता है।
एसोसिएशन के महासचिव अनुज सिंघल ने लाइसेंस, पंजीकरण और नवीनीकरण की प्रक्रिया को छोटे व मध्यम उद्यमियों के लिए अधिक सरल व स्पष्ट बनाने की मांग रखी। मुख्य सलाहकार मनीष अग्रवाल ने कहा कि जानकारी के अभाव में हुई चूक पर विभाग को सीधे दंड देने के बजाय पहले चेतावनी, मार्गदर्शन और सुधार का अवसर देना चाहिए। शंकाओं के त्वरित समाधान के लिए क्षेत्रीय स्तर पर हेल्प डेस्क या नोडल अधिकारी की व्यवस्था हो तथा नए नियमों की जानकारी के लिए जिला स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जाएं। कारोबारियों ने आश्वस्त किया कि वे शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपभोक्ताओं तक पहुंचाने तथा नियमों का पालन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें