फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: रजाई ओढ़े बैठा था हलवाई, तभी चुपके से आई मौत; हालत देख साथी भी कांप गए

Fri, 02 Feb 2024 08:41 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

शहर के प्रतिष्ठित मिष्ठान भंडार के हलवाई की मौत चर्चा का विषय बनी हुई है। सर्दी की वजह से देर सुबह हलवाई जागा। वो रजाई में बैठा था, तभी अचानक गिर गया। उसकी हालत देख साथी कांप गए। अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Agra News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के कमला नगर थाना क्षेत्र में एक मिष्ठान भंडार पर हलवाई बैठे-बैठे अचानक लुढ़क गया। अन्य साथी अस्पताल ले गए, वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पता चलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

विज्ञापन


फिरोजाबाद के थाना नगला सिंग्गी के गांव दारापुर की ठार निवासी वीरू उर्फ जसवीर (25) हलवाई थे। 26 जनवरी को ही वह कमला नगर स्थित एक मिष्ठान भंडार पर काम करने आए थे। 28 जनवरी को घर चले गए। 31 जनवरी की शाम काम पर लौटे थे। गुरुवार सुबह आठ बजे वह दुकान पर तीन अन्य लोगों के साथ रजाई में पैर डालकर बैठे थे। दो लोग पास में खड़े थे। बैठे-बैठे अचानक गिर पड़े। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कमलानगर थानाध्यक्ष सोबिंद्र कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इसकी रिपोर्ट मिलने पर मौत का कारण पता चलेगा। परिजन ने कोई शिकायत नहीं की है।

आखिर कैसे चली गई जान
जसवीर गिरा तो साथियों ने उसे उठाने का प्रयास किया। उसकी मौत से हर कोई परेशान हो गया। दुकान पर लोगों की भीड़ लग गई। लोग यही सोचते रहे आखिर जसवीर को ऐसा क्या हुआ कि मौत हो गई। जसवीर 4 दिन पहले ही काम पर लगा था। कर्मचारियों ने बताया कि वह काम सीख रहा था। वह ठीक से काम भी कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें