कासगंज के बारहद्वारी बिलराम गेट स्थित पुस्तक विक्रेता के पुत्र की खाना खाते समय दोपहर के समय हृदयाघात से मौत हो गई। जानकारी होने पर कारोबारी के परिवार सहित अन्य कारोबारियों में शाेक की लहर दौड़ गई।
पुस्तक विक्रेता ओमप्रकाश बंसल के पुत्र दिनेश बंसल (50) दोपहर लगभग तीन बजे दुकान पर ही भीतर ही स्टूल पर बैठकर खाना खाने लगे। इसी बीच उन्हें हृदयाघात हुआ जिससे वे स्टूल से नीचे गिर पड़े और उनकी मौत हो गई। दिनेश को गिरता देख दुकान पर मौजूद उनके पिता व दुकान के नौकर तत्काल अंदर पहुंचे। इस बीच जानकारी पाकर आसपास के कारोबारी भी दुकान पर पहुंच गए।
वहीं, दिनेश को तुरंत एक निजी चिकित्सक के यहां ले जाया गया जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उनके शव को घर ले जाया गया। शव पहुंचते ही उनकी पत्नी शालिनी एवं पुत्र इशांत की हालत बिगड़ गई। बताया गया कि दो दिन पहले उनको कुछ दिक्कत महसूस होने पर चिकित्सक को भी दिखाया गया था।