फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: हलवाई ने मां-बेटी पर डाला पेट्रोल, फिर इस कदर डर गया...केमिकल पीकर दे दी खुद की जान

Sat, 30 Nov 2024 12:05 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में एक हलवाई ने परिचित महिला और उसकी बेटी पर घर में घुसकर पेट्रोल डाल दिया। विरोध करने पर वो वहां से भाग निकला। इस घटना के बाद वो इतना डर गया कि केमिकल पीकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। 
 
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एत्माद्दाैला क्षेत्र के  कछपुरा में परिचित महिला और उनकी बेटी पर पेट्रोल डालकर खुद भी केमिकल पीने वाले हलवाई की बृहस्पतिवार रात को माैत हो गई। परिजन घर में ही उपचार करा रहे थे। जानकारी पर पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन


घटना 4 नवंबर की रात दो बजे की है। थाना एत्माददाैला के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बघेल बगीची, कछपुरा निवासी सुलेखा और उनकी बेटी पूजा घर में सो रहीं थीं। आरोप है कि तभी उनका परिचित हलवाई हनुमान नगर निवासी चुन्नालाल घर में घुस आया। विरोध पर पूजा पर जान से मारने की नियत से पेट्रोल और मिर्च पाउडर डाल दिया। 

मां के विरोध पर पीटा और उन पर भी पेट्रोल डाल दिया। इसके बाद माचिस जलाकर आग लगाने का प्रयास करने लगा। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। पुलिस जब आरोपी के घर पर पहुंची तो उससे पहले ही आरोपी ने केमिकल पी लिया। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए। हालत में सुधार होने पर घर ले आए। मगर, कुछ देर बाद ही हालत खराब हो गई। बृहस्पतिवार रात को आरोपी चुन्नालाल ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें