फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taj Mahal: ताज पर गर्मी-उमस से बिगड़ी दो साल के बच्चे की हालत, तत्काल भेजा गया अस्पताल

Mon, 23 Sep 2024 09:33 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

ताजमहल का दीदार क रने आए अहमदाबाद के परिवार के 2 साल के बच्चे की तबीयत गर्मी और उमस की वजह से बिगड़ गई। क्विक रेस्पांस टीम ने तत्काल ही इस बच्चे को एंबुलेंस से उपचार के लिए अस्पताल भेजा। 
 
विज्ञापन
2 साल के बच्चे की गर्मी और उमस की वजह से हालत बिगड़ गई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजमहल पश्चिमी गेट पर रविवार दोपहर अहमदाबाद के परिवार के 2 साल के बच्चे की गर्मी और उमस की वजह से हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन


अहमदाबाद, गुजरात निवासी रवि कुमार सोनी रविवार को ताजमहल देखने परिवार सहित आए थे। दोपहर 2:45 बजे पश्चिमी गेट पर कतार में पूरा परिवार लगा था। भीड़ अधिक थी। रवि के साथ दो साल का बेटा क्रिवम की उमस और गर्मी होने की वजह से हालत खराब होने लगी।

क्विक रेस्पांस टीम के प्रभारी एसआई शिवराज सिंह ने एंबुलेंस को बुलाया। फर्स्ट एड के बाद बच्चे को जिला अस्पताल भेजा गया। उपचार के बाद बच्चे की हालत में सुधार हो गया। पुलिस की तत्परता पर परिजन ने धन्यवाद दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन





पर्यटक को दिला दिया गुम हुआ मोबाइल
क्विक रिस्पांस टीम ने रविवार को दुकान पर खरीदारी करते समय भूल से छूटे मोबाइल को पर्यटक तक सुरक्षित पहुंचा दिया। अहमदाबाद निवासी मोहम्मद शकील परिवार के साथ ताजमहल देखने आए थे। परिवार की महिला शेख बसेरा अपना मोबाइल आइसक्रीम की दुकान पर भूल गईं। दुकान संचालक राहुल कुमार ने पर्यटक का मोबाइल क्विक रिस्पांस टीम को दे दिया। टीम ने रेडियो एनाउंसमेंट किया। इस पर पर्यटक पहुंच गए। वहीं, पश्चिम बंगाल से आईं 70 वर्षीय शेफाली और 60 वर्षीय दीपाली पश्चिमी गेट पर परिजन से बिछुड़ गईं। पुलिस ने कैमरों की मदद से परिजन को खोज निकाला। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें