फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमरण अनशन पर बैठे दो वकीलों की हालत बिगड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। तीन सूत्री मांगों को लेकर दीवानी परिसर में दूसरे दिन भी वकीलों का आमरण अनशन जारी रहा। दो वकीलों की शनिवार की रात हालत बिगड़ गई। सीएमओ के आदेश पर रविवार को दीवानी पहुंची डॉक्टरों की टीम की सलाह पर अतुल शुक्ला और हृदेश मिश्रा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शाम को सरकारी एंबुलेंस से दोनों को लेकर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सौरभ यादव, सचिव संतोष यादव राजू, राधा यादव, शिवकुमार यादव जिला अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने दोनों वकीलों को भर्ती करके उनका उपचार शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

इधर तीन सूत्री मांगों को लेकर दीवानी के वकील नौ और दस जून को न्यायिक कार्य का बहिष्कार करने के बाद से अनिश्चित कालीन कार्य बहिष्कार और आमरण अनशन पर हैं। आगरा से पहुंची बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश सदस्य पद की प्रत्याशी राधा यादव ने कहा कि वकीलों का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर मांगें नहीं मानीं गई तो वह खुद मैनपुरी में आमरण अनशन पर बैठेंगी। अनिल शर्मा, ब्रजेंद्र सिंह यादव, यतीश दीक्षित, नरेंद्र कश्यप, संजय चौहान, रामसेवक, संजीव शाक्य, सतीश दुबे, अशोक यादव, सर्वेश यादव, चमन शाक्य, रोहित यादव, लक्ष्मण प्रजापति, अजीतकंात मिश्रा, नृप चौधरी, अनिल यादव, राघवेंद्र कश्यप मौजूद रहे। इधर शनिवार की रात वकील गौरव दीक्षित, अतुल शुक्ला और हृदेश मिश्रा में से अतुल और हृदेश की हालत बिगड़ गई। रविवार की सुबह डॉक्टरों की टीम ने दीवानी पहुंचकर उनका चेकअप किया और सायंकाल जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।
सामाजिक संगठनों ने समर्थन दिया
वकीलों के आंदोलन को सामाजिक संगठनों ने समर्थन दिया है। रविवार को दीवानी में पहुचे संवेदना फाउंडेशन के धर्मवीर राही, राष्ट्रीय ओबीसी महासभा के संरक्षक पूर्व मंत्री आलोक शाक्य, बार एसोसिएशन छिबरामऊ कन्नौज के प्रतिनिधि सुशील पांडेय ने आंदोलन को समर्थन देने की घोषणा की।
विज्ञापन

सदन में उठाया जाएगा मुद्दा
दीवानी पहुंचे सांसद मुलायम सिंह यादव के प्रतिनिधि देवेंद्र सिंह यादव तथा पूर्व विधायक सोबरन सिंह यादव ने वकीलों की समस्या सुनीं। कहा कि उनकी मांगें जायज हैं। मुद्दा सांसद मुलायम सिंह यादव सहित नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव के माध्यम से विधानसभा और लोकसभा में उठवाया जाएगा। जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव, महासचिव रामनरायन बाथम, सुरेंद्र सिंह यादव, उपदेश यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें