पुराना घर ढहाते समय गिरी पक्की छत: मलबे में दबकर एक मजदूर की मौत जबकि दो घायल
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के आगरा में बुधवार को जर्जर मकान की पक्की छत गिराते समय भरभराकर गिर गई। नीचे काम कर रहे तीन मजदूर मलबे में दबकर घायल हो गए। जब तक लोग इन्हें निकालते तब तक एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि, दो को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आक्रोशित परिजन ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया।
घटना शमशाबाद थाना क्षेत्र के गोपालपुरा मोहल्ले की है। यहां मजदूरी पर कुछ मजदूर एक जर्जर मकान को गिरा रहे थे। इसी समय पक्की छत अचानक भरभराकर गिर गई। इसके नीचे तीन मजदूर दब गए। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। लोग मौके की तरफ भागे। लोगों ने मलबा हटाकर तीनों मजदूरों को बाहर निकाला।
यह भी पढ़ेंः- पोइया घाट में जंग के मैदान जैसे हालात: लाठी के दम पर जमीन कब्जा रहे सत्संगी; भूसा, अनाज व पशुचारा किया तहस-नहस
इसके बाद लोग उन्हें लेकर नजदीकी अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया। जबकि, अन्य दोनों का इलाज चल रहा है। मौत की खबर मिलने पर परिजन रोने बिलखने लगे। उन्होंने शव को सकड़ पर रखकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। इससे लंबा जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस लोगों को समझाने का प्रयास करती रही।