फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछड़ा वर्ग के बेरोजगारों को दिया जाएगा निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। पिछड़े वर्ग के न्यूनतम इंटरमीडिएट तक शिक्षित एवं 18 से 35 आयु वर्ग के बेरोजगार युवाओं को एक वर्षीय ओ लेवल तथा 3 माह का सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण निशुल्क दिया जाएगा। अभ्यर्थी बैकवर्ड वैलफेयर डॉट यूपी डॉट एनआईसी डॉट इन पर 15 अंगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

आवेदन का प्रिंट आउट सभी अभिलेखों के साथ विकास भवन के कमरा नंबर 38 में स्थित कार्यालय में जमा कर दें। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ज्ञान देवी ने बताया कि अभ्यर्थी किसी संस्थान से छात्रवृत्ति न लेता हो तथा किसी शिक्षण संस्थान में संस्थागत रूप से अध्ययनरत न हो। अभिभावक की आय एक लाख रुपये वार्षिक से अधिक न हो। 15 अगस्त के बाद प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें