फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद: भाजपा समर्थकों पर अभद्र टिप्पणी सोशल मीडिया पर वायरल करना पड़ा भारी, पुलिस जुटी कार्रवाई की तैयारी में

Mon, 14 Mar 2022 12:13 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

यूपी विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद सोशल मीडिया पर युवक ने भाजपा समर्थकों पर अभद्र टिप्पणी की। ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इस मामले में आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरिहा में विधानसभा चुनाव परिणाम आने पर एक युवक द्वारा भाजपा समर्थक के प्रति अभद्रभाषा का प्रयोग करते हुए एक पोस्ट सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी। ये पोस्ट तेजी से वायरल हुआ, जिसे देख भाजपा समर्थकों में आक्रोश है। भाजपा समर्थकों ने रविवार को फरिहा पुलिस को आरोपी के खिलाफ तहरीर देते हुए गिरफ्तारी की मांग की है।

भावनाओं को पहुंची ठेस 

फरिहा निवासी विशाल, यशार्थ, विकास अंकित ने रविवार को संयुक्त रुप से फरिहा थाना पुलिस को तहरीर दी है। इस तहरीर में कहा गया है कि थाना फरिहा क्षेत्र के गांव बूढना निवासी कपिल यादव नामक युवक ने अपनी फेसबुक आईडी पर भाजपा समर्थकों के प्रति अशोभनीय भाषा का प्रयोग करते हुए एक टिप्पणी सोशल मीडिया पर वायरल की है, जिससे भाजपा समर्थकों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। 

जांच कर रही पुलिस

शिकायतकर्ताओं ने बताया कि आरोपी द्वारा माहौल को खराब करने का प्रयास किया गया है। फेसबुक पर जो टिप्पणी वायरल हुई है, उसमें अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया गया है। इस मामले में थानाध्यक्ष विनय कुमार का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। कुछ युवकों ने गांव बूढना निवासी युवक कपिल यादव के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। सत्यता मिलने पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें