आगरा। एत्माद्उद्दौला क्षेत्र स्थित बसंत विहार कॉलोनी निवासी एक महिला ने सरकारी रास्ते पर अवैध कब्जा और निर्माण कराने का आरोप लगाते हुए नगर निगम से कार्रवाई की मांग की है।
बसंत विहार कॉलोनी निवासी प्रवेश भदौरिया पत्नी योगेश यादव का आरोप है कि उनके घर के सामने स्थित सरकारी रास्ते पर कुछ लोगों द्वारा अवैध निर्माण कराया जा रहा है। आरोप है कि निर्माण के दौरान रास्ते पर लगी सरकारी खड़ंजा भी उखाड़ दिया गया। महिला का कहना है कि विरोध करने पर आरोपियों ने धमकी देना शुरू कर दिया। अवैध निर्माण की वजह से आने-जाने का रास्ता प्रभावित हो रहा है।