फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्राचीन शनिदेव मंदिर के चढ़ावे से हफ्ता वसूली, 40 हजार रुपये ले जाने का आरोप, CCTV आया सामने

Mon, 29 Jun 2026 03:04 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

रुनकता शनिदेव मंदिर समिति के सदस्य ने कुछ लोगों पर मंदिर के चढ़ावे से हफ्ता वसूली और 40 हजार रुपये जबरन ले जाने का आरोप लगाया है। शिकायत के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
शनिदेव मंदिर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सिकंदरा के रुनकता धाम शनिदेव मंदिर कमेटी के सदस्य नरेन्द्र सिंह पुत्र नत्थी सिंह ने मंदिर के चढ़ावे से हफ्ता वसूली का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। नरेन्द्र सिंह का कहना है कि क्षेत्र की आशा, संजू, धन्नो देवी उर्फ सरोज, चिन्का उर्फ नागेन्द्र, वोल्टर उर्फ प्रतीक, सुमन देवी, सीमा और राजू लंबे समय से मंदिर के चढ़ावे में से प्रति सप्ताह 10 हजार रुपये चौथ के रूप में मांगते हैं।
विज्ञापन


आरोप है कि 9 मई की रात करीब नौ बजे सभी आरोपित मंदिर कार्यालय पहुंचे, गाली-गलौज की और उन्हें कुर्सी से हटाकर मुख्य कुर्सी पर बैठ गए। इसके बाद डराकर 40 हजार रुपये जबरन ले गए। जाते समय शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।  पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुई है। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने मामले की जांच एसीपी हरीपर्वत अमीषा को सौंप दी है। आरोपी हाल ही में एक मामले के कारण चर्चा में आए हुए हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें