खेरागढ़। विकास खंड के ग्राम लालपुर निवासी खरग सिंह ने एसडीएम ऋषि राव से गांव के ही कुछ लोगों के खिलाफ घर के सामने लगे सरकारी नल को चहारदीवारी कर बंद करने करने की शिकायत की है। उन्होंने कहा कि नल पर कब्जा करने से ग्रामीणों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। साथ ही मुख्य नाली को भी बंद कर दिया गया है जिससे गंदा पानी मार्ग में भर रहा है। एसडीएम ने बीडीओ खेरागढ़ को मामले की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।