फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: फरियादियों को मिलेंगे टोकन, दोपहर 2 बजे तक होगी जनसुनवाई

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में लगी फरियादियों की भीड़
विज्ञापन
आगरा। कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी से अब फरियादी सीधे नहीं मिल सकेंगे। फरियाद से पहले टोकन नंबर मिलेगा फिर उनके प्रार्थना पत्र की तस्दीक होगी। पुरानी शिकायत है, तो उसकी निस्तारण आख्या खंगाली जाएगी। प्रार्थनापत्र के साथ जांच रिपोर्ट की प्रति लेकर फरियादी डीएम के सामने समस्या रख सकेंगे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मनीष बंसल ने कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय में जनसुनवाई व्यवस्था में बदलाव किया है। जनसुनवाई का समय बढ़ाया है, तो फरियादियों के लिए नंबर व्यवस्था लागू की गई है। पहले डीएम से मिलने के लिए सुबह 10 से 12 बजे तक का समय था। जिसे बढ़ाकर दोपहर 2 बजे कर दिया गया है। डीएम की अनुपस्थिति में नामित दिवस अधिकारी दोपहर 2 बजे तक जनसुनवाई करेंगे। मंगलवार को डीएम कार्यालय में जनसुनवाई के लिए 90 से अधिक फरियादी पहुंचे। पहले उन्हें प्रतीक्षा कक्ष में प्रार्थनापत्र पर एक नंबर दिया गया। जो फरियादी पहली बार आए थे, उन्हें सिर्फ नंबर के आधार पर डीएम कक्ष में भेजा गया। जबकि दूसरी व तीसरी बार आने वाले फरियादियों की शिकायतों के संबंध में जांच रिपोर्ट निकाली गई। डीएम मनीष बंसल का कहना है कि जनसुनवाई को व्यवस्थित और पारदर्शी बनाया है। दूर-दराज से आने वाले फरियादियों की सुविधा के लिए समय दोपहर 2 बजे तक किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें