फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: निषाद नेता से अभद्रता पर भड़का समाज

विज्ञापन
फतेहाबाद फोटो।निषाद समाज के लोगों ने प्रदर्शन कर सेवादार राजूदास का पुतला फूंका।
विज्ञापन
फतेहाबाद। निषाद समाज के नेता कुंवर निषाद के साथ हनुमानगढ़ी अयोध्या के सेवादार राजूदास की ओर से की गई कथित अभद्रता के विरोध में बृहस्पतिवार की निषाद समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया। पुतला जलाया। प्रदर्शनकारियों ने घटना की निंदा करते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर लोहिया उझावली पुलिया के पास विकासशील इंसान पार्टी के जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश निषाद की अध्यक्षता में बड़ी संख्या में निषाद समाज के लोग एकत्र हुए। उन्होंने कहा कि निषाद समाज के नेता कुंवर निषाद के साथ कथित अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया, जिसे समाज कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। इस दौरान जयशंकर निषाद, सनी निषाद, अमरजीत निषाद, विजय निषाद, धोनी निषाद, नितिन निषाद, दिनेश निषाद जेपी, अमर निषाद, रूपेश निषाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें