फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संचारी रोग अभियान शुरू, ग्राम पंचायतों को नहीं मिली एंटी लार्वा

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। संचारी रोगों से बचाव के लिए बृहस्पतिवार से जिले में अभियान शुरू हो गया है। लेकिन ये अभियान जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते खानापूरी तक ही सीमित है। अब तक ग्राम पंचायतों में छिड़काव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने एंटी लार्वा दवा ही उपलब्ध नहीं कराई है। इसके लिए मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया ने स्वास्थ्य विभाग को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

हर बार संचारी रोग फैलने से रोकने के लिए अभियान चलाया जाता है। इस बार भी एक जुलाई से अभियान शुरू हो गया है। इसके तहत गांव-गांव झाड़ियां,घास व कूड़े करकट की सफाई कराने के साथ ही एंटी लार्वा दवा का छिड़काव कराया जाता है। सबसे अहम बात यह है कि बृहस्पतिवार से अभियान तो शुरू हो गया लेकिन ब्लॉकों को अब तक एंटी लार्वा दवा ही उपलब्ध नहीं कराई गई है।
नालियों में एंटी लार्वा का छिड़काव किए बिना मलेरिया और डेंगू को रोकना आसान नहीं होगा। सूत्रों के अनुसार स्वास्थ्य विभाग ने पहले से संचारी रोग नियंत्रण अभियान के लिए कोई तैयारी नहीं की। केवल फाइलों में ही पूरी योजना बना ली। वह धरातल पर नहीं आ सकी। मामले का संज्ञान लेते हुए मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया ने स्वास्थ्य विभाग को पत्र भेजा है। उन्होंने तत्काल एंटी लार्वा दवा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के पास भी नहीं है दवा
पंचायत राज विभाग जहां स्वास्थ्य विभाग से दवा मिलने के इंतजार में है तो वहीं स्वास्थ्य विभाग के पास दवा उपलब्ध नहीं है। जिला मलेरिया अधिकारी एसएन सिंह ने बताया कि अब दवा के लिए बजट नहीं आता है। सीधे शासन ही दवा भेजा है। पांच सौ लीटर दवा के लिए डिमांड भेजी गई है। दवा उपलब्ध होते ही पंचायतों में छिड़काव के लिए उपलब्ध करा दी जाएगी।
विज्ञापन

अब तक एंटी लार्वा दवा उपलब्ध नहीं हो सकी है। इसके लिए डिमांड भेजी गई है। फिलहाल गांवों में साफ-सफाई का कार्य कराया जा रहा है।
स्वामीदीन, डीपीआरओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें