फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: संचारी रोग अभियान को प्रभावी ढंग से चलाया जाए

विज्ञापन
कासगंज के कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित संचारी रोग नियंत्रण की बैठक में निर्देश देते सीडीओ सचिन।
विज्ञापन
कासगंज। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान की प्रथम सप्ताह की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। इस बैठक में सीडीओ सचिन ने नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को निकायों के क्षेत्र में मच्छररोधी दवाओं के छिड़काव एवं फॉगिंग कराने के निर्देश दिए। उन्होंने चिकित्साधीक्षकों, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के द्वारा अभियान में अब तक किए गए कार्य के बारे में पूछा और समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अभी शेष समय में अभियान को और प्रभावी तरीके से संचालित किया जाए और व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव अग्रवाल ने जिला पंचायत राज अधिकारी को सुझाव दिया कि यदि किसी भी ग्राम पंचायत से मलेरिया, डेंगू के रोगी के बारे में जानकारी मिले तो मच्छररोधी दवाओं का तत्काल छिड़काव कराया जाए। इस दौरान शूकर पालकों को अपने शूकर आबादी से दूर रखने के निर्देश दिए।पशु चिकित्सा विभाग की टीम लोगों को शूकर से फैलने वाली बीमारियों के बारे में जागरूक करें। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव अग्रवाल, बेसिक शिक्षा अधिकारी सूर्यप्रताप, जिला पंचायत राज अधिकारी देवेंद्र सिंह, जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश मिश्र और चिकित्साधीक्षक व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें