फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: टप्पेबाजी का शोर, बाइक और बैग छोड़ भागे सवार

विज्ञापन
बाह: जैतपुर में बाइक और बैग छोड़ कर भागने वाले टप्पेबाज हैं या डर से भागे थे, जांच कर रही पुलिस
विज्ञापन
बाह। जैतपुर चौराहे के पास मंगलवार शाम 5.30 बजे करीब टप्पेबाजी का शोर मचने पर अपनी बाइक और बैग छोड़कर सवार भाग गए। भीड़ भरे बाजार में राहगीरों ने उनका पीछा भी किया, लेकिन पकड़ नहीं सके।
विज्ञापन

त्योहारी सीजन में जैतपुर के बाजार में भीड़भाड़ के चलते जेब कटी और टप्पेबाजी की घटनाओं को लेकर स्थानीय लोग इस कदर सतर्क हैं कि मंगलवार की शाम बाइक सवार 4 युवक मुख्य चौराहे के पास खड़े होकर आने जाने वाले महिला, पुरुषों पर निगाहें टिकाए थे। जगदीश हलवाई के साथ जेब कटी की वारदात को अंजाम देते समय सामाजिक टीम के दीपू ने शोर मचा दिया। पकड़ने का प्रयास किया, तो बाइक सवार अपनी बाइक और बैग छोड़ कर भाग निकले। सूचना पर पहुंची जैतपुर पुलिस ने बाइक और बैग को कब्जे में ले लिया। पुलिस जांच कर रही है कि भागने वाले युवक टप्पेबाज हैं या फिर भीड़ के शोर की डर से भागे।
विज्ञापन



जैतपुर पुलिस की जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
- जितेंद्र कुमार, एसीपी बाह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें