फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धीमी है टीकाकरण की रफ्तार, बढ़ाई जाएं टीमें- गौरव दयाल

विज्ञापन
कासगंज में मंडलायुक्त गौरव दयाल कोरोना वैक्सीनेशन की समीक्षा करते - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। कोरोना वायरस से जंग में ढिलाई मानव जीवन को खतरे में डाल देगी। वैक्सीनेशन की प्रगति संतोषजनक नहीं है। यह लापरवाही का उदाहरण है। इसलिए संक्रमण से बचाव के लिए शत प्रतिशत लोगों का टीकाकरण सुनिश्चित कराया जाए और 20 जनवरी तक हर हाल में शत प्रतिशत टीकाकरण की रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए। इसके लिए टीमें और बढ़ा दी जाएं। यह निर्देश समीक्षा बैठक में संतोषजनक प्रगति न मिलने पर अलीगढ़ मंडलायुक्त गौरव दयाल ने अधीनस्थों को दिए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार देर सायं कोरोना संक्रमण से बचाव एवं वैक्सीनेशन की समीक्षा करते हुए मंडलायुक्त गौरव दयाल ने कहा कि मानव जीवन को कोरोना वायरस से बचाने के लिये शतप्रतिशत लोगों का वैक्सीनेशन किया जाए। जिले में वैक्सीनेशन की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि टीमें बढ़ा कर 20 जनवरी तक प्रत्येक दशा में शतप्रतिशत वैक्सीनेशन कराएं। उन्होंने कहा कि 15 वर्ष से अधिक आयु के युवाओं का प्रत्येक विद्यालय में अनिवार्य रूप से टीमें भेजकर शतप्रतिशत टीकाकरण किया जाए। 18 वर्ष आयु से अधिक आयु के लोगों को सेकेंड डोज दी जाए। इस कार्य में कोई भी ढिलाई न बरती जाये। उन्होंने प्रत्येक एमओआईसी से अलग-अलग वैक्सीनेशन के संबंध में पूछताछ कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर जिलाधिकारी हर्षिता माथुर, मुख्य विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र, अपर जिलाधिकारी एके श्रीवास्तव, सीएमओ डा. अनिल कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें