फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आढ़तिया समिति का चुनाव 18 को

Fri, 09 May 2025 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
कासगंज में अमांपुर रोड ​स्थित मंडी समिति । संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कासगंज। गल्ला मंडी में कच्चे आढ़तिया समिति का चुनाव 18 मई को होगा। इससे पहले सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। सदस्य ही मतदान कर सकेंगे। इसके लिए चुनाव समिति और ट्रिब्यूनल समिति भी गठित की गई है। इनमें पांच-पांच सदस्य होंगे। चुनाव समिति के सदस्य संजीव कुमार मालू ने बताया कि उनके अलावा राजेश गुप्ता, विनय माहेश्वरी, अनूप गुप्ता एवं केशव गुप्ता को चुनाव समिति की जिम्मेदारी सौंपी गई है। चुनाव ट्रिब्यूनल समिति कमेटी में किशन चंद्र शर्मा, पुष्पेंद्र कुमार राजपूत, देव प्रकाश, जितेंद्र वार्ष्णेय एवं किशोरी लाल होंगे। चुनाव के लिए सदस्यता 13 मई की शाम 5 बजे तक ले सकते हैं। वोट डालने का अधिकार केवल सदस्यों को होगा। चुनाव अध्यक्ष, महामंत्री एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए होगा। इच्छुक प्रत्याशी अपना आवेदन पत्र 15 व 16 मई को शाम 5 बजे तक जमा कर सकते हैं। आवेदन पत्रों की जांच 17 मई को दोपहर 2 बजे तक होगी। 18 मई को दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक मतदान और इसके पश्चात मतगणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें