फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जल निगम ने गड्ढे बंद नहीं कराए

Fri, 09 May 2025 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
सोरोंजी  में चक्रतीर्थ  योगमार्ग जाने वाली सड़क पर जल निगम द्वारा कार्य कराने के बाद  छोड़े गए
विज्ञापन
सोरोंजी। तीर्थनगरी के मोहल्ला चक्रतीर्थ के वार्ड 21 के योगमार्ग की कुछ गलियों में जल निगम ने सड़क खोदकर पाइपलाइन डाली लेकिन इसके बाद गड्ढे बंद नहीं कराए। इन गड्ढों में पानी भरने से लोगों आवागमन में दिक्कत होती है। इससे उनमें आक्रोश है।जल निगम ने इस मोहल्ला में पेयजल योजना के तहत पाइप लाइन डाली गई थी। हालांकि इसके बाद सड़क क्षतिग्रस्त दशा में छोड़ दी गईं। इसमें गड्ढे हैं जिसमें लोग गिरते हैं। सहालग में बरात और मेहमानों को भी आने-जाने में असुविधा होती है। लोगों का कहना है कि गड्ढे भरने और सड़क निर्माण तुरंत होना चाहिए था। चक्रतीर्थ निवासी गोपाल दुबे, गिरीश तिवारी, अनुभव चौधरी, राजीव शर्मा, मानवेंद्र गिरि आदि ने गड्ढे भरने व क्षतिग्रस्त सड़क सही कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें