फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने लापरवाही पाए जाने पर दिए दो अधिकारियों के वेतन रोकने के निर्देश

विज्ञापन
16एमएनपी-21-सौ शैया अस्पताल का निरीक्षण करते मंडलायुक्त अनिल कुमार - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। मंडलायुक्त ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों की समीक्षा की। लापरवाही पाए जाने पर अधिशासी अभियंता जल निगम, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका का वेतन रोके जाने के निर्देश दिए। सीवर लाइन, ओवरहेड टैंक, नलकूप नगर पालिका को हैंडओवर करने के निर्देश दिए। बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्रंी की प्राथमिकता वाले विकास कार्यक्रमों की मंडलायुक्त अनिल कुमार ने समीक्षा की। उन्होंने कहा कि चारागाह, पट्टे की जमीन से कब्जा हटाकर कब्जा करने वालों से जुर्माना वसूल करें।
विज्ञापन


जमीन पर कब्जा करने वालों को भूमाफिया, शराब कारोबारी को शराब माफिया, पशु तस्करी में शामिल को पशु-माफिया, अवैध परिवहन में शामिल को परिवहन माफिया में चिह्नित करें। गोवंश सड़क पर न दिखे।
निकायों की आय में वृद्धि के लिए संसाधन बढ़ाएं। पालतू जानवरों को आवारा छोडने वालों पर शुल्क निर्धारित करके धनराशि की वसूली पशु स्वामियों से की जाए।
सीवर लाइन, अमृत योजना के तहत निर्मित ओवरहेड टैंक, नलकूप नगर पालिका को हैंडओवर न करने पर नाराजगी जताते हुए अधिशासी अभियंता जल निगम, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका का वेतन रोके जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के आवेदन निस्तारिात किए जाएं। जिला स्तरीय अधिकारी सप्ताह में दो बार, ब्लॉक स्तरीय अधिकारी सप्ताह में तीन बार गांवों का भ्रमण करें।
सीडीओ नगेंद्र शर्मा, एडीएम बी राम, एएसपी ओम प्रकाश, सीएमओ डॉ. एके पांडेय, एसडीएम रजनीकांत, रतन कुमार वर्मा, फूलचंद आर्य, अनिल कटियार, रामसकल मौर्य, अनूप कुमार, सीएमएस आरके सागर, अधिशासी अभियंता जल निगम, नहर, सिंचाई, आरईएस, विद्युत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें