फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: जीएसटी विभाग की बड़ी कार्रवाई,  रामा ट्रेडर्स के तीन ठिकानों पर छापा

Sat, 04 Jun 2022 09:33 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

वाणिज्य कर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा (एसआइबी) ने आगरा में एक बार फिर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पिछले दिनों पान मसाला/ गुटका की फैक्ट्रियों और गोदामों पर कार्रवाई  के बाद टीम ने अब रामा ट्रेडर्स के तीन ठिकानों पर छापा मारा है।
 
विज्ञापन
जीएसटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में ज्वलनशील पदार्थों की खरीद बिक्री व पैकिंग करने और करापवंचन की शिकायत पर 25 अधिकारियों की टीम ने शुक्रवार दोपहर में रावतपाड़ा के रामा ट्रेडर्स के तीन ठिकानों पर छापा मारा। पीपल मंडी, रावतपाड़ा स्थित मुख्य प्रतिष्ठान के साथ दयालबाग के प्रतिष्ठान पर कार्रवाई की गई। इसमें विभागीय टीमों को मुख्य प्रतिष्ठान के साथ दयालबाग वाले ठिकाने पर कई अनियमितताएं मिलीं। इस कारण अधिकारियों ने दोनों जगह पहुंचते ही स्टाक रजिस्टर, खरीद बिक्री के रिकॉर्ड के साथ अन्य कागजात को अपने कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर के बाद शुरू की गई कार्रवाई में गोदाम और प्रतिष्ठानों की जांच की गई। रामा ट्रेडर्स की ओर से केमिकल्स और ज्वलनशील पदार्थों की खरीद बिक्री व पैंकिंग की जाती है। करापवंचन की आशंका पर विशेष अनुसंधान शाखा की टीमों ने फर्म के स्टॉक, खरीद बिक्री और टैक्स भुगतान में काफी अंतर होने व अन्य शिकायतों के बाद कार्रवाई की गई। मौके पर अधिकारियों को कच्चे बिल, स्टॉक रजिस्टर समेत कागजात मिले हैं, जिसके आधार पर विभाग को उम्मीद हैं कि कार्रवाई में अच्छा राजस्व प्राप्त हो सकता है।

बता दें इससे पहले आगरा में पान मसाला और गुटखा निर्माताओं और वितरकों पर वाणिज्य कर विभाग ने पिछले माह 25 मई में छापा मारा था। विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा (एसआईबी) ने 19 फर्मों के 26 ठिकानों पर एक साथ छापा मारा, इसके लिए 24 टीमें बनाई गईं थीं। छापे की कार्रवाई से फ्रीगंज, फुलट्टी, रायभा, अछनेरा समेत ठिकानों के आसपास की दुकानों में हड़कंप मचा रहा। छापे में मिले कागजातों के आधार पर वाणिज्य कर विभाग का अनुमान करोड़ों रुपये की जीएसटी चोरी की था।

प्रज्ञा ट्रेडिंग कंपनी के खातों की भी की गई थी जांच 

किरावली में स्टेशन रोड अछनेरा स्थित प्रज्ञा ट्रेडिंग कंपनी पर भी  इसी दिन जीएसटी की टीम ने जांच पड़ताल की। कंप्यूटर और रिकॉर्ड जांचे। जीएसटी डिप्टी कमिश्नर कृष्ण प्रकाश ने बताया था कि अछनेरा, रायभा के गुटखा व्यापारियों से पूछताछ की गई, साथत ही इनके रजिस्टर एवं कंप्यूटरों की जांच भी की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें